बिहार के मेडिकल कॉलेजों में मौजूद एमबीबीएस की सीटें



बिहार के विभिन्न मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में एमबीबीएस और बीडीएस कोर्स के लिए दाखिला अब नीट या एनईईटी (नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट) के परिणाम के आधार पर होता है. बीते कुछ वर्षों में राज्य में ऐसे छात्रों की संख्या बढ़ी है जो चिकित्सा के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं. परन्तु बिहार में इसी अनुपात में एमबीबीएस की सीटें नहीं बढ़ पायीं हैं. अन्य राज्यों जैसे की तमिल नाडू, कर्नाटक, गुजरात, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश आदि के मुकाबले यहाँ काफी कम एमबीबीएस की सीटें हैं. इसीलिए, बिहार में हर सरकारी एमबीबीएस या मेडिकल की सीट के लिए काफी कड़ी प्रतिस्पर्धा होती है.  

बिहार के मेडिकल कॉलेजों में मौजूद मेडिकल सीटों में से कुल पंद्रह प्रतिशत सीटें ऑल इंडिया कोटा के अंतर्गत नीट क्वालिफाई करने वाले छात्रों के लिए आरक्षित होती है. कुछ सीटें केंद्र द्वारा नामित छात्रों के लिए भी आरक्षित होती है. शेष सीटें बिहार के छात्रों के लिए उपलब्ध होती है. बिहार के 17 विभिन्न सरकारी और प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में कुल 2140 सीटें हैं. 2140 में से 100 सीटें AIIMS पटना की हैं जबकि 750 सीटें प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों की है. 


बिहार के सरकारी मेडिकल कॉलेज और उनमें स्टेट (राज्य) कोटा के अंतर्गत मौजूद एमबीबीएस सीटों की सूची  

 
क्रमांक
        
        मेडिकल कॉलेज
 
कुल सीटें
केंद्र द्वारा नामित
ऑल इंडिया कोटा
स्टेट (राज्य) कोटा
 1
पटना मेडिकल कॉलेज, पटना
200
  5
  30
165
 2
अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज, गया
120
  4
  18
  98
 3
दरभंगा मेडिकल कॉलेज, लहेरियासराय   
120
  5
  18
  97

4
गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, बेतिया
120
-     
  18
  102
5
इंदिरा गाँधी इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस, शेखपुरा, पटना
120
-     
  18
  102
6
जवाहलाल नेहरु मेडिकल कॉलेज, भागलपुर
120
  4
  18
  98
7
नालंदा मेडिकल कॉलेज, नालंदा
150
  3
  23
  124
8
श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज, मुजफ्फरपुर
120
  4
  18
  98
 
 
 
10
 
 
11
वर्धमान इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस, पावापुरी, नालंदा 
 
जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज, मधेपुरा
 
एम्स (ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज) पटना
120 
 
 
 
100 


100
 -
 
 
 
 -
 
 
 -
  18 
 
 
 
15
 
 
100
  102
 
 
 
85
 
 
00

           कुल
1390 
  
  25
  294
  1071


















 
बिहार के प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों की सूची

क्रमांक
             मेडिकल कॉलेज
कुल सीट
  1
कटिहार मेडिकल कॉलेज, कटिहार
  150
  2
माता गुजरी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज, किशनगंज
  100
  3
नारायण मेडिकल कॉलेज & हॉस्पिटल, सासाराम
  150
  4
 
 5 

 6
लार्ड बुद्धा केएमसीएच, सहरसा 
 
मधुबनी मेडिकल कॉलेज, मधुबनी

नेताजी सुभास मेडिकल कॉलेज & हॉस्पिटल, अम्हारा, बिहटा, पटना
  100
 
 150
 
 100

            कुल
  750





कृप्या ध्यान दीजिये, कटिहार और मधुबनी मेडिकल कॉलेज में 50 प्रतिशत सीटें मुस्लिम छात्रों के लिए आरक्षित हैं।  

बिहार के सरकारी या प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में एड्मिशन के लिए छात्रों का नीट में सम्मिलित होना अनिवार्य है। नीट के मेरिट लिस्ट के आधार पर स्टेट कोटा की सीटों को भरने के लिए बीसीईसीईबी (BCECEB) द्वारा यूजीएमएसी (UGMAC Counselling) का आयोजन किया जाएगा।  

Comments

Subscribe our YouTube Channel

Popular posts from this blog

नीट के फायदे और नुकसान

कितना होगा नीट 2017 का कट-ऑफ मार्क्स?